{"_id":"6a578da4fc84f30d3008a601","slug":"one-arrested-with-192-grams-of-charas-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164794-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग 192 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग 192 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कार के डैश बोर्ड में रखी थी नशे की खेप, नाके पर पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग की टीम ने 192 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस थाना ठियोग की टीम ने एनएच-05 पर नंगल देवी स्थित राजन टायर के समीप नाकाबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी करीब 192 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने इस मामले में महेंद्र सिंह (51), निवासी ठियोग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।