फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   On the lines of Sanjauli, the movement of vehicles in Rohru market will be closed in the morning and evening.

संजौली बाजार की तर्ज पर रोहड़ू अप्पर बाजार में सुबह शाम बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

Fri, 09 Sep 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। शिमला के संजौली बाजार की तर्ज पर रोहड़ू के अपर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुबह और शाम के समया गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके लिए एसडीएम रोहड़ू ने आदेश जारी कर दिए हैं। नियमों की अवहेलना करने वालों पर 5,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अपर बाजार रोहड़ू में सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पुरी तरह से बंद रहेगी। शाम को 4:30 बजे से 6:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही मार्ग पर नहीं होगी। अपर बाजार में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूली बच्चों सहित आम आदमी का मार्ग पर अधिक जमावड़ा रहता है। ऐसे में कोई सड़क दुर्घटना न हो, इसके लिए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों को तोड़ने वालों पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए पुलिस के अतिरिक्त नगर परिषद रोहड़ू का कार्यकारी अधिकारी भी अधिकृत है। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे। इस दौरान आपातकालीन वाहन एंबुलेंस और दमकल वाहन नहीं रोके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू सनी शर्मा ने बताया कि अपर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सुबह और शाम वाहनों की आवाजाही बंद की जाएगी। नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में ला जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed