फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Officials arrived to remove the stalls; shopkeepers pleaded for a two-day grace period.

Rampur Bushahar News: स्टॉल हटाने पहुंचे अफसर, दो दिन की मोहलत मांगते रह गए दुकानदार

Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
ठियोग उत्सव के बाद नेहरू मैदान खाली करवाने की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

18 अगस्त से 15 सितंबर तक मिली थी अनुमति, प्रशासन ने निर्धारित अवधि पूरी होते ही शुरू की कार्रवाई
तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अगुवाई में पहुंची टीम, दुकानदारों को सामान सुरक्षित पैक करने के निर्देश
व्यापारियों ने एसडीएम से दो दिन अतिरिक्त समय मांगा, लिखित आदेशों का हवाला देकर मांग ठुकराई

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव के बाद नेहरू मैदान में लगाए गए स्टॉलों को हटाने के लिए रविवार को प्रशासन की टीम मैदान में पहुंची। स्टॉल लगाने की अनुमति 18 अगस्त से 15 सितंबर तक दी गई थी, जबकि खरीदारी की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने दुकानें बंद करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई की अगुवाई तहसीलदार वरुण गुलाटी और नायब तहसीलदार अंशुल कश्यप ने की। टीम में नगर परिषद की रीता शर्मा और पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। प्रशासनिक टीम ने दुकानदारों को दुकानें बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही तिरपाल लगाकर सामान सुरक्षित तरीके से पैक करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि अपेक्षा के अनुरूप कारोबार नहीं हो पाया है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई दुकानदार प्रशासन से दो दिन की अतिरिक्त मोहलत देने की मांग करते नजर आए, ताकि बचा हुआ सामान बेचकर नुकसान कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त समय की मांग को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम शशांक गुप्ता के कार्यालय पहुंचा। दुकानदारों ने दो दिन की मोहलत देने का आग्रह किया, लेकिन एसडीएम ने इसे मंजूर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि स्टॉल लगाने और हटाने की समय सीमा के संबंध में दुकानदारों को पहले ही लिखित आदेश दिए जा चुके थे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अतिरिक्त समय देना संभव नहीं है।
उधर, सोमवार को भी नेहरू मैदान में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। दुकानें बंद होने के बाद कई ग्राहक मायूस होकर लौटे। प्रशासन की कार्रवाई के चलते मैदान में दिनभर व्यापारियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही।

नेहरू मैदान को स्टॉल लगाने के लिए किराये पर देने के एवज में नगर परिषद को करीब 95 लाख रुपये की आमदनी हुई है। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने मैदान खाली करवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed