{"_id":"6446b64c2f2b23a0120dc836","slug":"officers-should-finish-the-schemes-soon-pratibha-rampur-hp-news-c-19-1-131913-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाएं अधिकारी : प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाएं अधिकारी : प्रतिभा
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को रिकांगपिओ में केंद्रीय पोषित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 7,08,15,923 लाख रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है।
लोक निर्माण विभा कल्पा मंडल के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2016-17 से अब तक चार कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं और तीन कार्य प्रगति पर हैं। निचार-कड़छम मंडल के तहत 20 सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत रिकांगपिओ मंडल में बहाव सिंचाई योजना खरोगला से कुप्पा का कार्य 6.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया, जिससे सांगला के सात गांव लाभान्वित हुए। पूह मंडल के अंतर्गत उठाओ सिंचाई योजना लाबरंग गार्डन कॉलोनी का कार्य 573 लाख रुपये की अनुमानित लागत से प्रगति पर है, जिससे लबरंग गार्डन कॉलोनी और पूह की 230 हेक्टर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत रिकांगपिओ और पूह मंडल के लिए 56.85 करोड़ रुपये की लागत से 66 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 45 योजनाओं का कार्य पूर्ण किया जा चुका है और 21 कार्य प्रगति पर है।
7,360 घरों के नल कनेक्शन
रिकांगपिओ और पूह मंडल में 7,360 घरों के नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत जिला किन्नौर में वर्ष 2020-21 में 549.67 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई, जिसके तहत यूईवी के विद्युतिकरण, एचएचएस के कनेक्शन और बिजली मीटरों के बदलाव पर 1080.21 लाख रुपये व्यय किए गए। इस योजना के तहत 22 गांवों को बिजली उपलब्ध करवाई गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 124.64 लाख रुपये व्यय कर 685 लोगों, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 35.36 लाख रुपये से 235 व्यक्तियों, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय अपंग पेंशन योजना के तहत 1.83 लाख रुपये व्यय कर 9 लोगों और राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम के तहत 1.20 लाख रुपये की राशि व्यय कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आवर्ती अनुदान पर 959.53 लाख रुपये की राशि पात्र लाभार्थियों को निशुल्क वर्दी, पुस्तकें, सामुदायिक कार्यप्रवृत्त, गुणवत्ता कार्यक्रम, पुस्तकालय अनुदान समग्र स्कूल अनुदान और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान पर व्यय की गई।
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर सात लाख से ज्यादा खर्च
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले में 1491 लड़कियों को 7 लाख, 39 हजार रुपये की राशि व्यय कर शिक्षित किया गया। जिले में मिड-डे-मील योजना के तहत 1 करोड़, 94 लाख रुपये की राशि व्यय की गई। बैठक में कई अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उसके बाद प्रतिभा सिंह ने जिले के चारंग गांव के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की भी समीक्षा की। जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश, एसपी विवेक चहल, एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भावानगर में सुनीं समस्याएं
समीक्षा बैठक के बाद सांसद प्रतिभा सिंह ने फील्ड हॉस्टल भावानगर में आम जनमानस की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।