फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   officer must educate people for vote cast

मतदाताओं जागरूक करें अधिकारी : उपायुक्त

Tue, 05 Oct 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
officer must educate people for vote cast
मंडी लोक सभा उपचुनाव को लेकर उपायुक्त ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करें, जिससे जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम स्वीप पर चर्चा करते हुए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही अन्यों को भी जागरूक करें। उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देश दिए कि वे ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी मतदान के प्रति जागरूकता संदेश भेजें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक की आयु के मतदाता चाहें तो वे पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें फॉर्म नंबर-12 बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित बीएलओ घर जाकर ऐसे मतदाताओं की सहमति लेगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की सुविधा दिव्यांगजनों को भी दी गई है। वे भी पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए निर्वाचन विभाग की टीम का गठन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोविड पॉजिटिव मतदाता भी पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा उठा सकते हैं।
अगर वे मतदान केंद्र पर ही मतदान करना चाहतें हैं तो वह मतदान के बाद या 5 बजे के बाद मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स से भी आग्रह किया कि वे राष्ट्रव्यापी क्लीन इंडिया सेफ इंडिया अभियान के साथ-साथ लोगों को मतदान के प्रति भी जागरूक करें।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय और स्कूल स्तर पर प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन जीएस राणा, नायब तहसीलदार निर्वाचन इंद्र सिंह राणा और विभिन्न विभागों के स्वीप से संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed