{"_id":"6240910e33f2d36b6d757ab8","slug":"number-of-students-decreased-in-primary-schools-of-ani-block-rampur-hp-news-sml4038524157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की संख्या घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की संख्या घटी
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। ब्लॉक आनी में 115 प्राथमिक पाठशालाएं थी। इनमें से पांच में बीते 2-3 वर्ष से कोई भी दाखिला न होने के चलते इनको बंद कर दिया है। अब ब्लॉक में 110 प्राथमिक पाठशालाएं ही चल रही हैं। सरकारी स्कूलों की ओर अभिभावकों का रुझान कम होता जा रहा है।
गौरतलब है कि आनी के करीब 21 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें छात्रों की संख्या 10 भी नहीं है, जबकि दो विद्यालय तो ऐसे हैं, जिनमें मात्र दो ही छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इससे भी हैरानी की बात यह है कि इन दो छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को तैनात किया है। वहीं दूसरी ओर आनी ब्लॉक में ऐसी भी कई प्राथमिक पाठशालाएं हैं जिनमें 50 से अधिक छात्रों की संख्या है। इसके बावजूद इन स्कूलों में भी विभाग ने मात्र दो ही शिक्षकों की तैनाती की है। छात्रों के अच्छे खासे दाखिले होने के बाद भी स्कूल में शिक्षकों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।
आनी की 21 प्राथमिक पाठशालाओं में मात्र 2 से 9 के बीच ही बच्चों की संख्या है। इसके बावजूद ऐसे स्कूलों में 2-2 शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से प्राथमिक पाठशाला खडा में 9, निमला में 6, तलूणा में 5, तिहनी में 6, शाई में 6, थाच में 9, च्वाईधार में 2, रोपा में 6, परकोट में 6, खादवी में 8, जाओंआरन में 5, गाड में 5, ढैर में 7, कराणा में 9, भूट्ठीवाहन में 7, बठनौन में 4, बैहना में 8, पांजवी में 7, मुंगरी में 2, गोथना में 5, खनी में 7 नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
25 स्कूलों में 25 से 66 बच्चे
आनी ब्लॉक में करीब 25 स्कूल हैं। यहां छात्रों की संख्या 25 से 66 के बीच है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में मात्र दो-दो शिक्षकों की ही तैनाती की है जबकि यहां शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। आनी स्कूल में 66 बच्चे, शमशर में 30, कुटवा में 40, बनाला में 31, बालू में 29, फनौटी में 31, श्वाड में 33, भाटनीबाई में 34, जटेड़ में 44, कंडुगाड में 32, बुच्छैर में 26, लढागी में 28, डीम में 33, च्वाई में 34, दलाश में 43, डिगेढ़ में 32, खनाग में 44, जाओं में 48, खुन्न में 47, कोठी में 35, सिनवी में 31, पोखरी में 30, देहुरी में 30, लूहरी में 60, काथला में 35 नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बीईईओ आनी मंगल दास का कहना है कि आनी खंड के 110 प्राथमिक स्कूलों में 20 से अधिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 10 से कम है। विभाग की पॉलिसी के अनुसार सभी स्कूलों में दो-दो शिक्षकों की ही तैनाती की गई है। - संवाद