फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nternational Drug Abuse Day will be celebrated on 26th in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 26 को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस

Tue, 25 Jun 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम बारे किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान आम जनता को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और इसकी रोकथाम बारे जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया जाता है, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सके। उन्होंने बताया कि नशा निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय से पंजाब नेशनल बैंक रिकांगपिओ तक एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी की रोकथाम विषय पर एक वेबिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इस वेबिनार का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में नशामुक्त समाज पर शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed