फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nter-house yoga competition concluded in Kendriya Vidyalaya

Rampur Bushahar News: केवी रिकांगपिओ में वरिष्ठ वर्ग में नर्मदा, कनिष्ठ वर्ग में गंगा सदन बना विजेता

Sun, 22 Jun 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
nter-house yoga competition concluded in Kendriya Vidyalaya
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में योग क्रियाएं करते विद्यार्थी। स्रोत : प्रबंधन
केंद्रीय विद्यालय में अंतर सदनीय योग प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में अंतर सदनीय योग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के नर्मदा, गंगा, कावेरी और ब्रह्मपुत्र सदनों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में नर्मदा हाउस और कनिष्ठ वर्ग में गंगा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित की गई थी। वरिष्ठ वर्ग में कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के छात्र-छात्राएं शामिल थे। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, पश्चिमोत्तानासन, हलासन, धनुरासन, सर्वांगासन, शीर्षासन और भूमासन योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। सीएलए प्रभारी कीर्ति याम्बूर ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में नर्मदा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कावेरी सदन दूसरे और गंगा सदन तीसरे स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में गंगा सदन ने पहला, ब्रह्मपुत्र सदन दूसरे और नर्मदा सदन तीसरे स्थान पर रहा। शिक्षक सुमन शेरावत ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी सदनों का धन्यवाद किया और प्रतिभागियों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने में मदद करता है। विद्यालय के प्राचार्य संजीव राणा ने सफल आयोजन के लिए सदन प्रभारियों और योग के प्रति रुचि दिखाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रतिभागियों और प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से योग को अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्राचार्य राणा ने स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और एक स्वस्थ समाज ही देश को आगे ले जाता है। इस मौके पर सुशीला, भगवान सहाय, प्रतिभा नेगी, अशोक, आकाश, हीरा सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed