{"_id":"6ab3ba30ea7bb2a4680fcd15","slug":"nter-college-volleyball-championship-begins-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170483-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में अंतर-महाविद्यालय वॉलीबाल चैंपियनशिप शुरू, नेरवा ने दौलतपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में अंतर-महाविद्यालय वॉलीबाल चैंपियनशिप शुरू, नेरवा ने दौलतपुर को हराया
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप में मुख्यातिथि और टीम। संवाद
. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 40 कॉलेजों की टीमें ले रही भाग
. शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय कॉलेज रामपुर में बुधवार से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 40 कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला नेरवा कॉलेज और दौलतपुर चौक कॉलेज के मध्य हुआ। नेरवा की टीम ने दौलतपुर को हराकर जीत हासिल की। दिनभर विभिन्न टीमों के बीच वॉलीबॉल मुकाबले जारी रहे। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया बतौर मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन सचिव डॉ. विद्या बंधु नेगी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। डॉ. शमशेर सिंह राठौर, सहायक निदेशक, हिमाचल मुख्यातिथि डॉ. पंकज बसोतिया ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के बारे में जागरूक किया। सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बुशहरी नाटी डालकर वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा की शपथ ली। प्रदेश विश्वविद्यालय, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी रामेश्वर चौहान, सेवानिवृत्त एजी अधिकारी बलबीर सूरी ऑफिशियल के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. रमेश चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, पार्षद निकिता गुप्ता, सनशाइन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीना मुखैक, डॉ. टीडी वर्मा, पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, ओएसए अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कॉलेज के शिक्षक और गैर शिक्षक सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।