फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NSUI protests against the budget at Aani College

Rampur Bushahar News: बजट के खिलाफ एनएसयूआई का आनी कॉलेज में प्रदर्शन

Mon, 02 Feb 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
NSUI protests against the budget at Aani College
केंद्रीय बजट के ​खिलाफ एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई के पदा​धिकारी। स्रोत:
एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

बजट में प्रदेश के साथ भेदभाव का लगाय आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। केंद्र सरकार की ओर से पेश किए बजट के खिलाफ एनएसयूआई भड़क गई है। आनी कॉलेज में जिला उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बजट में हिमाचल के हितों की उपेक्षा को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया। इकाई ने एसडीएम लक्ष्मण कनेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय बजट को हिमाचल विरोधी बताते हुए प्रदेश के साथ हो रहे भेदभाव पर चिंता व्यक्त की गई।
सुनील ने कहा कि हिमाचल एक पर्वतीय एवं आपदा-प्रभावित राज्य है। इसके बावजूद केंद्रीय बजट में राज्य की आवश्यकताओं और चुनौतियों की अनदेखी की गई है। संगठन ने मांग की है कि हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय बजट में उसका न्यायसंगत हिस्सा दिया जाए, ताकि राज्य का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके। वहीं हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं से हुए भारी नुकसान को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक पैकेज स्वीकृत करने की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बजट में तत्काल वृद्धि की जानी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इकाई ने केंद्र सरकार से हिमाचल विरोधी बजट नीति पर पुनर्विचार करने और राज्य के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की। इस मौके पर राहुल ठाकुर, युवराज, कुलदीप और अंकुश सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed