{"_id":"6523db499865e17647080465","slug":"nss-is-the-bridge-between-education-and-social-activities-jayanti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-6608-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के बीच का सेतु है एनएसएस : जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के बीच का सेतु है एनएसएस : जयंती
विज्ञापन
तकलेच स्कूल में एनएसएस शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कन्या स्कूल रामपुर की प्रधानाचार्य जयंती धीमान बतौर स्रोत व्यक्ति मौजूद रहीं। वहीं आईटी शिक्षिका शिखा लक्टू भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के बीच सेतु का कार्य करता है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने शिविर में बतौर संसाधन व्यक्ति पहुंचे जयंती धीमान और शिखा लक्टू को टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद शाक्य और ममता कायथ ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्ति विकास के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सक्रिय कार्यक्रम है। गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज में लोगों के साथ मिलकर समाज हित के कार्य करते हैं। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मंच का संचालन संतोष ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य नेकराम, अशोक मेहता, सुनील मेहता, तिलक शर्मा, बीके शर्मा, अनिता ठाकुर, विजय पाल, भोला सिंह, दीपक, रचना, संतोष, ममता सोनी, जोगिंदर डोरटा, भरत, विनोद, रमेश, शानू राम, शिवदासी, कांता देवी एवं कलादेवी उपस्थित रहे।