{"_id":"6ab511a56f9d7e5bcf00f51f","slug":"nss-day-celebrated-at-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170590-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्या सुमन प्रथम और आर्यन रहे द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्या सुमन प्रथम और आर्यन रहे द्वितीय
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में मनाया एनएसएस दिवस
स्वयंसेवकों को एनएसएस की भूमिका पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, महत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और एनएसएस गतिविधियों के बारे जागरूक किया गया। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्या सुमन ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय स्थान और महक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी आशीष चौहान और रंजू नेगी ने विद्यार्थियों को एनएसएस की भूमिका, इसके उद्देश्यों और समाज के प्रति स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता के महत्व के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में ज्योति ने एनएसएस के विषय में प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया। कुशरिका ठाकुर और रिया चौहान ने एनएसएस से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक सेवा के कार्यों और स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की।