{"_id":"67164f5d82fa1b533a0d5294","slug":"nss-camp-started-in-deyogi-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-123549-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देयोगी स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देयोगी स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देयोगी (उर्टू) में सोमवार को एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। शिविर में अर्ध सैनिक बल से सेवानिवृत्त हुए मंगत राम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। स्कूल के प्रधानाचार्य बेली राम ने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। एनएसएस यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी इंदु ठाकुर और हेमचंद ने बच्चों को शिविर में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि मंगत राम ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर स्कूल प्रभारी बेली राम, अधीक्षक रामकृष्ण ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।