फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NSS camp at PM Shri Government Model Senior Secondary School, Aani

Rampur Bushahar News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने संवारे क्यार कॉलोनी के रास्ते

Tue, 18 Nov 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
समाज सेवा में स्वयंसेवियों का योगदान महत्वपूर्ण : ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में एनएसएस शिविर चल रहा है। मंगलवार को स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर के साथ सुबह कालीन सत्र का शुभारंभ योग साधना के साथ किया। पाठशाला के शिक्षक गोविंद ठाकुर ने एक घंटे तक स्वयंसेवियों को योग क्रियाएं करवाईं। दोपहर में स्वयंसेवी कार्यक्रम अधिकारियों के साथ गोद लिए गए गांव क्यार कॉलोनी के रास्ते और गलियों की सफाई की। स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। सायंकालीन सत्र में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय एकता विषय पर राजकीय महाविद्यालय आनी से प्रो. अशोक भारद्वाज स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने स्वयंसेवियों को पाठशाला में अपने शैक्षणिक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के पश्चात राष्ट्रीय एकीकरण के लिए गए प्रयासों को स्मरण करवाया और इसे कायम रखने की अपील की। दूसरे सत्र में खंड परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एवं प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थिति दी। उन्होंने सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सेवा पर स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान है और स्वयंसेवियों को इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहने और स्वयं से शुरुआत करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने सिंगापुर शैक्षिक भ्रमण के अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर पाठशाला प्रभारी नरेश ठाकुर, प्रवक्ता श्यामानंद, कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed