{"_id":"6298e7aa040f755d42595a6e","slug":"nps-employees-shout-for-restoration-of-old-pension-rampur-hp-news-sml4108638159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर एनपीएस कर्मचारियों ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर एनपीएस कर्मचारियों ने बोला हल्ला
विज्ञापन
रिकांगपिओ में पैंशन कर्मचारी महासंघ की पैंशन संकल्प रैली में भाग लेते हुए सैंकड़ो कर्मचारी
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ(किन्नौर)। नई पेंशन कर्मचारी महासंघ जिला किन्नौर ने वीरवार को रिकांगपिओ में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आक्रोश रैली का आयोजन किया। रैली में किन्नौर जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। रैली का आयोजन न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में किया गया।
यह रैली लोक निर्माण विभाग विश्राम रिकांगपिओ से शुरू हुई और रिकांगपिओ कल्पा सड़क मार्ग से होते हुए रिकांगपिओ मुख्य चौक पर पहुंची। इसके बाद रिकांगपिओ मुख्य बाजार से होते हुए पंजाब नेशनल बैंक होकर रिकांगपिओ मुख्य चौक पर समाप्त हुई।
रैली में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी, कर्मचारी एकता जिंदाबाद, शौक नहीं मजबूरी है पुरानी पेंशन जरूरी है, जो ओपीएस बहाल करेगा वो सत्ता पर राज करेगा, आदि नारे लगाकर प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की ।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि एनपीएसई महासंघ पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश के सभी जिलों में पेंशन संकल्प रैलियों का आयोजन करेगा। इसकी शुरुआत वीरवार को जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ से की गई है ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी प्रदेश सरकार से लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है ।
वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट ने कहा कि एनपीएस को लेकर सभी कर्मचारियों में रोष और असुरक्षा का माहौल है। एनपीएस से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महज 500 से 1000 रुपये तक पेंशन मिल रही है, इस कारण उनका भविष्य असुरक्षित है।
इस मौके पर राज्य वरिष्ठ अध्यक्ष सोरभ वैद्य, राज्य उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट, महासचिव भरत शर्मा, जिला अध्यक्ष शिमला सुशांत, जिला किन्नौर अध्यक्ष वीरेंद्र जिंटू सहित जिला महासंघ के अन्य पदाधिकारियो, सदस्यों और विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया ।