फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Now the bus broke down in Dakoldh, passengers were troubled for half an hour

Rampur Bushahar News: अब डकोलढ़ में खराब हुई बस, आधा घंटा परेशान हुए यात्री

Wed, 02 Jul 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
दुर्गम क्षेत्रों में एचआरटीसी की खटारा बसों में सफर जान पर जोखिम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की खटारा बसों में सफर जान पर जोखिम के सामान हो गया है। कई बार निगम की बसें आधे रास्ते में खराब हो चुकी हैं और कई बार बसों के इंजन में आग लग चुकी है। इससे कई बार यात्रियों की जान पर बन आई हैं। यात्रियों को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा या निजी टैक्सियों में महंगा सफर करना पड़ा। बुधवार को फिर ऐसी घटना पेश आई। रामपुर-लालसा रूट पर चलने वाली बस रामपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर डकोलढ़ में खराब हो गई। सुबह 9:00 बजे चलने वाली रामपुर से लालसा बस में रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। सवारियों को करीब आधा घंटा दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ सवारियां पैदल ही अपने गंतव्य को निकलीं। आए दिन निगम की बसें विभिन्न रूटों पर हांफ रही हैं। इस कारण यात्रियों में भारी रोष है। बंधना, मीरा देवी, ललिता, राम दास, बिहारी लाल, प्रेम राज और रक्षा देवी सहित अन्य लोगों ने सरकार और निगम प्रबंधन से बेहतर कंडीशन वाली बसें भेजने की मांग उठाई है, ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उधर, अड्डा प्रभारी रामपुर स्वरूप दिवान ने कहा कि रामपुर-लालसा रूट पर बस खराब होने के बाद दूसरी बस को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed