{"_id":"5ffc5bcf8ebc3e2e38296006","slug":"nota-in-chunav-rampur-rampur-hp-news-sml3574025105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटा ने बिगाड़ा रामपुर नप के वार्ड 7 का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटा ने बिगाड़ा रामपुर नप के वार्ड 7 का खेल
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के लिए रविवार को हुए मतदान के बाद वार्ड 7 में नोटा के एक वोट ने समीकरण ही बदल कर रख दिए और इस वार्ड से गोविंद राम विजेता बन गए। वहीं, वार्ड 2 और 6 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी इन वार्डों के मतदाता भी नहीं थे, बावजूद इसके उनके हिस्से में जीत आई।
रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर सात में नोटा ने पूरा चुनावी समीकरण बदल दिया। इस वार्ड से पार्षद पद के लिए गोविंद राम और अरुण कुमार में चुनावी जंग हुई, जिसमें गोविंद राम ने मात्र एक वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी। इस वार्ड में कुल 314 मतदाता हैं, जिनमें से केवल 176 ने ही अपने मत का इस्तेमाल किया। इनमें से 88 गोविंद राम, जबकि अरुण को 87 वोट मिले। इसके अलावा एक मत नोटा में पड़ा। यदि यह एक मत अरुण कुमार को मिल जाता तो मुकाबला बराबर हो जाता। ऐसे में नोटा पर हुए मतदान ने अरुण को एक वोट से हरा दिया। वहीं, वार्ड नंबर 2 से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार विशेषर लाल और वार्ड 6 से चुनाव मैदान में उतरीं कांता देवी ने अपना गृहवार्ड न होने के बजाय भी जीत हासिल की। विशेषर ने अपने प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र सोनी को 61 मतों से मात दी। वहीं, वार्ड 6 की उम्मीदवार कांता देवी ने प्रतिद्वंद्वी उमा देवी को 20 मतों के अंतर से हराया। हार का मार्जन सबसे अधिक वार्ड नंबर एक में रहा। यहां प्रदीप कुमार ने 190 मत प्राप्त किए, जबकि प्रतिद्वंद्वी अंकित चौहान को 40 मत पड़े। प्रदीप कुमार ने 150 मतों के अंतर से अंकित को करारी शिकस्त दी।