{"_id":"69fc96bdaf65366efe0f16ef","slug":"nominations-for-pradhan-deputy-pradhan-ward-members-in-rampur-development-block-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159757-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर विकास खंड में प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्यों के लिए 146 नामांकन हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर विकास खंड में प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्यों के लिए 146 नामांकन हुए
विज्ञापन
तकलेच में प्रधान के लिए तीन और सबसे अधिक झाकड़ी पंचायत से हुए 10 नामांकन
पहले दिन दो पंचायतों में एक भी नामांकन नहीं हुआ दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों के लिए पंचायत कार्यालयों में शुरू हुई यह नामांकन प्रक्रिया 11 मई तक चलेगी। वीरवार को पहले दिन प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्य के लिए कुल 146 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। विकासखंड की बधाल और दोफदा पंचायत में एक भी नामांकन दर्ज नहीं हुआ। पंचायतीराज चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद वीरवार को प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। विकास खंड रामपुर की 39 पंचायतों में यह चुनाव होंगे। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन प्रधान पद के लिए कुल 32, उप प्रधान पद के लिए 19 और वार्ड सदस्य के लिए 95 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। प्रधान पद के लिए सबसे अधिक तकलेच पंचायत से 3, देवनगर, मशनू, फांचा, रचोली, सनारसा और त्यावल-ज्यूरी, शाहधार पंचायत से 2-2 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। इसके अलावा भड़ावली, जघोरी, डंसा, देवठी, गानवी, गोपालपुर, झाकड़ी, कूहल, लबाना-सदाना, मुनिश, नरैण, पलजारा, रंगोरी, सराहन, सरपारा, पंचायत से 1-1 उम्मीदवार ने प्रधान पद के लिए दावेदारी पेश की। पंचायत वार सबसे अधिक नामांकन झाकड़ी पंचायत से हुए, जहां 1 प्रधान और 9 वार्ड सदस्यों ने चुनावी ताल ठोकी है। अब शुक्रवार और सोमवार को नामांकन प्रक्रिया आयोजित होगी। तीन चरणों में होने वाली मतदान प्रक्रिया में रामपुर विकास खंड के कुल 51,315 मतदाता चुनाव प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।