{"_id":"613502038ebc3e01e5442805","slug":"nog-ghori-thehri-dev-samaj-metting-held-in-rampur-rampur-hp-news-sml3828308174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुर लाल अध्यक्ष, तन्मय को मीडिया प्रभारी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुर लाल अध्यक्ष, तन्मय को मीडिया प्रभारी की कमान
विज्ञापन
नोग घोडी-4 ठहरी देव समिति के सदस्य बैठक के दौरान चर्चा करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुर लाल अध्यक्ष, तन्मय को मीडिया प्रभारी की कमान
गैर राजनीतिक रहकर जनकल्याण करेगी चार ठहरी देव समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल में भगवान परशुराम की चार ठहरियों में एक नोग घोड़ी चार ठहरी देव समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें सर्वसम्मति से बहादुर लाल को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं तन्मय शर्मा को मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
रामपुर में आयोजित नोग घोड़ी चार ठहरी देव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खेलचंद नेगी ने की। बैठक में कार्यसमिति सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मौजूदगी दर्ज करवाई। बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रामपुर के जीरो प्वाइंट में भगवान परशुराम प्रवेश द्वार बनाने के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा पर आभार जताया। बैठक में सहमति बनी कि नोग घोड़ी में स्थित सभी गांव के लोगों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। समिति की आगामी बैठक ग्राम शिंगला में 3 अक्तूबर को तय की गई है। बैठक में निर्णय लिया कि समिति हमेशा गैर राजनीतिक रहेगी और जनकल्याण का काम करेगी। कार्यकारिणी में यशपाल शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. मोहन लाल गौतम सचिव, पदमा कुमारी कोषाध्यक्ष, रामकुमार शर्मा सह कोषाध्यक्ष, लाल चंद शर्मा, खेल चंद नेगी मुख्य सलाहकार, देशराज हूडन, तुलाराम शर्मा प्रेस सचिव चुना गया। निरंजन ठाकुर, राज मेहता, अंजना शर्मा और सुभद्रा शर्मा को सदस्य चुना गया है।