फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No milk measuring machine at Badhal Chilling Plant

Rampur Bushahar News: बधाल चिलिंग प्लांट में दूध मापने की नहीं मशीन, फीड भी नहीं मिल रही

Thu, 18 Dec 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
No milk measuring machine at Badhal Chilling Plant
मिल्क प्लांट दत्तनगर के प्रभारी को दुग्ध उत्पादक संघ ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन। स्रोत : सं
. तकनीकी कर्मचारी न होने से बढ़ी परेशानी, पांच सोसायटियों का दूध होता है एकत्रित
विज्ञापन

.संघ ने मिल्क प्लांट दत्तनगर के प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बधाल में स्थापित चिलिंग प्लांट में दूध मापने की मशीन न होने के कारण दुग्ध उत्पादकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां करीब पांच सोसायटियों का दूध पहुंचता है। वहीं, पशुपालकों को फीड भी नहीं मिल रही है। हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ का प्रतिनिधिमंडल समस्या को लेकर मिल्क प्लांट दत्तनगर के प्रभारी प्रीतम से मिला। वीरवार को सौंपे ज्ञापन में संघ ने बताया कि लंबे समय से हजारों पशुपालक परेशानी झेल रहे हैं। दूध मापने की मशीन न होने के कारण दूध के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। वहीं, फीड भी नहीं मिल रही है। बधाल चिलिंग प्लांट में 15/20 क्षेत्र, किन्नू और निचार सहित अन्य क्षेत्रों से दूध एकत्रित होता है, जबकि यहां पर तकनीकी कर्मचारी भी नहीं है। संघ के अध्यक्ष प्रेम चौहान ने कहा कि मिल्क प्लांट दत्तनगर के प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नई मशीन स्थापित की जाएगी। वहीं, फीड की आपूर्ति भी नियमित रूप से भेजी जाएगी। इस अवसर पर शकुंतला, पूजा डेंटा, भगवान दास, सुधीर, अभिषेक, खेम राज, अमर सिंह और कृष्णा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed