फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   no doctor in nithar hospital

Rampur Bushahar News: नित्थर अस्पताल में नहीं डॉक्टर, उपचार के लिए जाना पड़ रहा 40 से 100 किमी दूर

Mon, 19 May 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में सर्दी-जुकाम की दवाई देने वाला भी कोई नहीं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में दो सालों से डॉक्टर के आने और जाने का सिलसिला चला हुआ है। इससे सात पंचायतों देहरा, नित्थर, लोट, दूरहा, पलेही, शिल्ली और कुठेड़ के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण उपचार के लिए 40 किलोमीटर दूर रामपुर के खनेरी अस्पताल और सौ से अधिक किलोमीटर दूर आईजीएमसी शिमला जाने को मजबूर हैं। इस अस्पताल से डॉक्टर को गए हुए दो महीने का समय हो गया है, लेकिन अभी तक डॉक्टर नहीं आ पाया है। डॉक्टर के अलावा फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन का पद भी रिक्त है। यह स्वास्थ्य केंद्र चतुर्थ कर्मचारी के सहारे चल रहा है। वहीं, आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र ढमाह का भी यही हाल है। यहां से पहले डॉक्टर स्थानांतरित हुआ, उसके बाद फार्मासिस्ट का भी तबादला हो गया। अब यह उप स्वास्थ्य केंद्र भी चतुर्थ कर्मचारी के जिम्मे है। निरमंड के बीडीसी अध्यक्ष दलीप ठाकुर, नित्थर के प्रधान जगदीश ठाकुर, देहरा की प्रधान सरोज बाला, उपप्रधान यशपाल कटोच, प्रेम सिंह ठाकुर, कांग्रेस जोनल अध्यक्ष नित्थर प्रवीण कुमार, चंद्र कश्यप, हरीश ठाकुर और
संतोष शर्मा का दोनों स्वाथ्य केंद्रों में चिकित्सकों और स्टाफ का पद खाली होने से ग्रमाीण परेशान है। यहां कोई डॉक्टर डेपुटेशन पर भी नहीं आ रहा हैl कुछ दिनों पहले जब मुख्यमंत्री से नित्थर का प्रतिनिधिमंडल मिला था, तब डॉक्टर स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों के लिए सारी व्यवस्था कर दी थी, तो फिर क्यों नहीं स्वास्थ्य निदेशक के ऑफिस से स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के लिए स्टाफ के आदेश हो रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द उपलब्ध होगा स्टाफ
हिमाचल मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा की जल्द डॉक्टर और अन्य स्टाफ का प्रबंध हो जल्द हो जाएगा। उम्मीद है कि जल्द स्टाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के लिए उपलब्ध हो जाएगा l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article