{"_id":"69de311455feaf115e06478c","slug":"nithar-has-been-facing-power-cuts-for-the-past-two-months-leaving-villagers-distressed-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-158119-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर में दो महीने से लग रहे बिजली के कट, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर में दो महीने से लग रहे बिजली के कट, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
मौसम साफ होने के बावजूद एक दिन में 20 से ज्यादा बार लग रहे कट
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की पंचायतों में बिजली कट की समस्या से लोग परेशान हैं। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के सचिव सिकंदर ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को मौसम साफ होने के बावजूद बिजली के 20 से अधिक बार कट लगे। नित्थर, देहरा, लोट, दुराह, शिल्ली, पलेही और कुठेड़ के हजारों ग्रामीण अघोषित कटों से परेशान हैं। रोजाना बिजली कट लग रहे हैं। थोड़ी सी हवा चलने पर भी बिजली गुल हो जाती है। सर्दियों में ग्रामीणों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग, महिलाएं और स्कूली बच्चे बिजली के कटों से परेशान हैं। उपतहसील नित्थर में दुर्गम क्षेत्रों से लोग राजस्व विभाग का कार्य करने आते हैं। बिजली न होने के कारण लोगों के कार्य लटक जाते हैं। कई बार लोगों को बिना कार्य किए घर लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उधर, विद्युत बोर्ड आनी के अधिशासी अभियंता फूल चंद ने कहा कि समस्या पर जल्द कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। आगे से नित्थर में बिजली कटों में सुधार देखने को मिलेगा।