{"_id":"6920690277d4f5899d0f16af","slug":"nirmand-residents-danced-to-pahari-and-hindi-tunes-in-the-first-cultural-evening-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-148578-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और हिंदी तरानों पर झूमे निरमंड वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और हिंदी तरानों पर झूमे निरमंड वासी
विज्ञापन
नेहा दीक्षित, किशन वर्मा, अमर राठौर और तांत्रा बॉयज ने खूब नचाए दर्शक
कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शक पहाड़ी और हिंदी गानों पर जमकर झूमे। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। पहली सांस्कृतिक संध्या में सरकाघाट के विधायक चंद्रशेखर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसडीएम ने उनका स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज ने करो मेरे दोस्तों हिमाचल से प्यार, रेडियो बाजो, ऊंचे सैंडलों लाई यो, केलांग सेला, ओ नीलिमा, नाटी सिरमौरो वालिए और बुरा लगा तेरा हो रीनू पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। वाॅयस ऑफ कार्निवल शिमला नेहा दीक्षित ने धीरे-धीरे नैनो को धीरे-धीरे, तेरी ओर तेरी ओर हाय रब्बा, बदमाश दिल तो ठग है बड़ा, मैं जो तेरा न हुआ किसा का नहीं, तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही हो, हो बे लालिया हो और पारो आया बंजारा समेत कई हिंदी और पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। इससे पहले किशन वर्मा, कुलदेव कौशल, अमर राठौर सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। पंडाल में बैठे दर्शक खूब थिरके।