{"_id":"69be85d752d37d92e6084671","slug":"nirmand-nagar-panchayat-is-waiting-for-the-building-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156511-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरंमड की नगर पंचायत को भवन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरंमड की नगर पंचायत को भवन का इंतजार
विज्ञापन
शहरी विकास विभाग से भवन निर्माण के लिए मिली थी 2.20 करोड़ की स्वीकृति
पांच साल में केवल साइट डेवलपमेंट पर खर्च हुई 20 लाख रुपये की राशि
पुराने पंचायत भवन से चल रहा नगर पंचायत का काम काज
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड के बनने से जहां कस्बे के लोगों को विकास की आस जगी थी, वहीं पांच साल बीतने के बाद भी नगर पंचायत को अपना भवन नहीं मिल पाया है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शहरी विकास विभाग से भवन निर्माण के लिए 2.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली थी, लेकिन अभी तक केवल 20 लाख रुपये से ही भवन की साइट डेवलपमेंट हो पाई है, जबकि 15 लाख रुपये हाल ही में लाडा से स्वीकृत हुए हैं। नगर पंचायत निरमंड का गठन वर्ष 2020 में किया गया था। गठन के कई वर्ष बाद भी नगर पंचायत को अपना भवन नहीं मिल पाया है। पांच साल से अस्थायी व्यवस्था के तहत नगर पंचायत का कार्यालय चल रहा है। वर्तमान में नगर पंचायत का कामकाज पुराने भवन में चल रहा है, जहां पार्षदों को बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस नगर पंचायत में कुल 7 वार्ड हैं। अपना भवन न होने के कारण नगर पंचायत को कचरा प्रबंधन समेत बुनियादी सुविधाओं के लिए दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। नगर पंचायत भवन के निर्माण के लिए वर्ष 2021 में एसडीएम कार्यालय के साथ आठ बिस्वा भूमि का चयन किया गया था। प्रदेश सरकार से बजट जारी न होने के कारण भवन निर्माण कब पूरा होगा, नगर पंचायत के लोग इसको लेकर खासे चिंतित हैं। वर्तमान में नगर पंचायत पुराने पंचायत भवन में चल रही है।
जल्द भवन का हो निर्माण
ग्रामीण जितेंद्र चौहान, निखिल, योगेश भार्गव, दुनी चंद, राहुल, हरि सिंह, संजीव कुमार, प्रेम कुमार, तिलक राज सहित अन्य कस्बे वासियों ने प्रदेश सरकार और शहरी विकास विभाग से जल्द बजट जारी कर भवन का निर्माण करने की मांग उठाई है।
सत्ता परिवर्तन के बाद रुकी राशि
नगर पंचायत निरमंड के उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि पूर्व सरकार में नगर पंचायत भवन के निर्माण के लिए 2.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। सत्ता परिवर्तन के बाद भवन निर्माण को लेकर एक रुपये की राशि भी जारी नहीं हुई है। ऐसे में पुराने भवन में ही नगर पंचायत के काम निपटाए जा रहे हैं। यहां पार्षदों और नगर पंचायत के अधिकारियों को बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द बजट जारी कर भवन का निर्माण पूरा करने की गुहार लगाई है।