{"_id":"6a0dbbd3ee5fa1373a000521","slug":"nirmand-nagar-panchayat-election-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-160715-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 27 साल के भतीजे ने 60 वर्षीय चाचा को चुनाव में दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 27 साल के भतीजे ने 60 वर्षीय चाचा को चुनाव में दी शिकस्त
विज्ञापन
70 वोट से हराकर जीता पार्षद का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। निरमंड नगर पंचायत चुनाव में चाचा-भतीजे की चुनावी जंग में 27 साल के कौशिक कौशल ने चाचा केवल राम को 70 मतों के अंतर से हरा दिया। भतीजे ने नगर पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। निरमंड नगर पंचायत के चुनाव में इस बार युवा अधिक संख्या में चुनकर आए हैं। सातों वार्डों में जनता ने युवा जोश पर अपनी मोहर लगाई है। इनमें 3 महिला और 4 पुरुष युवा पार्षद चुने गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वाले वार्ड-3 सुनारला में 27 साल के कौशिक कौशल ने 60 वर्षीय चाचा को पटखनी दे दी। नगर पंचायत चुनाव में सुनारला वार्ड में सीधी टक्कर चाचा केवल राम और भतीजे कौशिक कौशल के बीच थी। नतीजा आया तो सब दंग रह गए। निरमंड के इतिहास में सबसे छोटी उम्र के प्रत्याशी कौशिक कौशल ने 119 वोट बंटोर कर 60 वर्षीय चाचा केवल राम को 70 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। केवल राम को सिर्फ 49 वोटों पर संतोष करना पड़ा। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत का अंतर भी बन गया है। सुनारला वार्ड में वोटरों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां 83.58 प्रतिशत मतदान हुआ। 168 मतदाताओं ने वोट डाला, जिसमें 84 पुरुष और 84 महिला मतदाता शामिल थे।