{"_id":"695e37241ebe1b7e6400d9a8","slug":"nirmand-kedas-road-in-bad-condition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-151736-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड-केदस सड़क पर कब चलेंगी बसें, ग्रामीणों को इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड-केदस सड़क पर कब चलेंगी बसें, ग्रामीणों को इंतजार
विज्ञापन
निरमंड-केदस सड़क बजराह में डंगा टूटने से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पड़ा ठप। संवाद
तीन पंचायतों के ग्रामीण आवाजाही में झेल रहे परेशानी
बरसात से क्षतिग्रस्त डंगा नहीं लगा पाया लोक निर्माण विभाग
बस सेवा ठप होने से स्कूली बच्चे, कर्मचारी और ग्रामीण झेल रहे दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र की निरमंड-केदस सड़क आपदा के बाद से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई है। चार महीने से सड़क पर गिरा डंगा विभाग नहीं लगा पाया है। इस कारण ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस सेवा ठप होने से स्कूली बच्चे, कर्मचारी और ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
बीते वर्ष भारी बारिश के कारण भूस्खलन और डंगा गिरने के कारण निरमंड-केदस सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को छोटे वाहनों के लिए तो बहाल कर दिया, लेकिन अब तक सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। इस सड़क से क्षेत्र की भालसी, घाटू और शिशवी पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं, लेकिन चार महीने से सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू न होने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बजराह में सड़क के करीब 50 मीटर हिस्से में डंगा ढह गया था, जो अब तक नहीं लग पाया है। ऐसे में यहां बस सेवा ठप पड़ी है और ग्रामीण आवाजाही करने में दिक्कतें झेल रहे हैं। रामपुर से केदस रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दो बस सेवाओं के लाभ से हजारों लोग वंचित हैं। करीब पांच हजार की आबादी चार महीने से बस सेवाओं से जूझ रही है। सुबह के समय स्कूल, कॉलेज, विभिन्न कार्यालयों, सब्जी मंडी और अन्य कार्यों से तहसील मुख्यालय निरमंड और रामपुर की ओर जाने वाले लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के अनिल, रोहित, देवकी नंद, हरीश कुमार, धर्मपाल, दुनी चंद, किशोरी लाल, राज कुमार, पूर्ण ठाकुर और राजेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि चार महीने से लोक निर्माण विभाग बरसात से गिरा डंगा नहीं लगा पाया है। बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने से ग्रामीण सेवा से भी वंचित हैं। सुबह और शाम के समय चलने वाली बस सेवा ठप होने से हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को बहाल करने की मांग उठाई है।
बजराह में गिरे डंगे के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही डंगे का निर्माण कार्य पूरा कर सडक़ को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।-- राकेश नेगी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से क्षतिग्रस्त डंगा नहीं लगा पाया लोक निर्माण विभाग
बस सेवा ठप होने से स्कूली बच्चे, कर्मचारी और ग्रामीण झेल रहे दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र की निरमंड-केदस सड़क आपदा के बाद से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई है। चार महीने से सड़क पर गिरा डंगा विभाग नहीं लगा पाया है। इस कारण ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस सेवा ठप होने से स्कूली बच्चे, कर्मचारी और ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
बीते वर्ष भारी बारिश के कारण भूस्खलन और डंगा गिरने के कारण निरमंड-केदस सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को छोटे वाहनों के लिए तो बहाल कर दिया, लेकिन अब तक सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। इस सड़क से क्षेत्र की भालसी, घाटू और शिशवी पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं, लेकिन चार महीने से सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू न होने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बजराह में सड़क के करीब 50 मीटर हिस्से में डंगा ढह गया था, जो अब तक नहीं लग पाया है। ऐसे में यहां बस सेवा ठप पड़ी है और ग्रामीण आवाजाही करने में दिक्कतें झेल रहे हैं। रामपुर से केदस रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दो बस सेवाओं के लाभ से हजारों लोग वंचित हैं। करीब पांच हजार की आबादी चार महीने से बस सेवाओं से जूझ रही है। सुबह के समय स्कूल, कॉलेज, विभिन्न कार्यालयों, सब्जी मंडी और अन्य कार्यों से तहसील मुख्यालय निरमंड और रामपुर की ओर जाने वाले लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के अनिल, रोहित, देवकी नंद, हरीश कुमार, धर्मपाल, दुनी चंद, किशोरी लाल, राज कुमार, पूर्ण ठाकुर और राजेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि चार महीने से लोक निर्माण विभाग बरसात से गिरा डंगा नहीं लगा पाया है। बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने से ग्रामीण सेवा से भी वंचित हैं। सुबह और शाम के समय चलने वाली बस सेवा ठप होने से हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
बजराह में गिरे डंगे के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही डंगे का निर्माण कार्य पूरा कर सडक़ को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन