फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nirmand College teaches road safety to students

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संजीता, ममता और अमीषा ने मारी बाजी

Mon, 02 Mar 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nirmand College teaches road safety to students
निरमंड कॉलेज में विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा बारे किया जागरूक। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
निरमंड कॉलेज में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की कुल पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पहले स्मार्ट क्लास के माध्यम से वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिखाए गए। इसके बाद मौखिक प्रश्न और बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। सभी सड़क सुरक्षा संकेत स्क्रीन पर दिखाए गए और टीमों को अपनी बारी पर उत्तर देना था। प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा पर विचार साझा किए। अंत में स्कोर कीपर अदिति ठाकुर ने अंक जोड़े। टीम ए की संजीता, ममता और अमीषा ने 125 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम सी की स्नेह लता, देवेंद्र और सुरजीत ने 114 अंक लेकर द्वितीय स्थान और टीम डी की सोनिका, ज्योति, हितेश ने 113 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन प्रो. राहुल शर्मा ने किया। यह कार्यक्रम रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के अंत में रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा का महत्व समझाया। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी विद्यार्थियों को जीवन में सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article