फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nirmand College organized convocation ceremony for new students

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को विषयों के बारे में दी जानकारी

Thu, 17 Jul 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nirmand College organized convocation ceremony for new students
राजकीय महाविद्यालय निरमंड में नए छात्र और छात्रों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में मौजूद छ
निरमंड कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विषयों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी ने किया। इसके बाद एनसीसी और एनएसएस के स्वयं सेवियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर और महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ने किया। अर्थशास्त्र विभाग की ओर से कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को विषय की उपयोगिता, शैक्षणिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक जीवन में अर्थशास्त्र की भूमिका के बारे में बताया। अंग्रेजी विभाग की ओर से डॉ. प्रियंका ठाकुर ने वैश्विक प्रासंगिकता और कॅरिअर की संभावनाओं पर चर्चा की। हिंदी विभाग से डॉ. मदन लाल ठाकुर ने हिंदी साहित्य के बारे में जानकारी दी। इतिहास विभाग से सुरेंद्र धीमान ने विद्यार्थियों को अतीत की समझ के माध्यम से वर्तमान को सुधारने की प्रेरणा दी। राजनीति विज्ञान विभाग से राजेश चौहान ने भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य विभाग से राहुल शर्मा ने वाणिज्य विषय और डॉ. गौरव सूद ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से निर्धारित स्नातक विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यातिथि प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी ने विद्यार्थियों को कॅरिअर के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक रोशन जोशी, लिपिक हिमांशु भार्गव सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article