फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nh cleared for traffic

Rampur Bushahar News: खनेरी में नेशनल हाईवे-5 दो घंटे बाद बहाल

Fri, 01 Mar 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन होने से एनएच के दोनों ओर लगी रहीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन

पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त, खतरे के साये में हो रही आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। खनेरी के समीप शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे भूस्खलन के चलते नेशनल हाईवे-पांच पर यातायात ठप रहा। पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के कारण यहां पर पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नेशनल हाईवे-पांच पर रामपुर के खनेरी और झाकड़ी के बीच यातायात अवरुद्ध रहा। करीब दो घंटे के बाद एनएच प्राधिकरण ने यातायात बहाल किया।


बरसात में भी यहां पर एनएच का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से ढह गया था। यहां से वाहन खतरे के साये में गुजर रहे हैं। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण एनएच-पांच पर सेना, पर्यटक और हजारों लोग सफर करते हैं, लेकिन यहां पर आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में नेशनल हाईवे-पांच पर खनेरी से झाकड़ी की ओर पिछली बरसात में टूटने से सड़क तंग हो गई है। सड़क को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। कटिंग के दौरान पहाड़ी से भूस्खलन हो गया और बड़ी-बड़ी चट्टानें नेशनल हाईवे पर गिर गईं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने फोकलेन और जेसीबी मशीन से यातायात बहाल किया।
विज्ञापन


वहीं, नेशनल हाईवे के एसडीओ करतार शर्मा ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने का काम जारी है। मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

उधर, नेशनल हाईवे रामपुर मंडल के अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल सुमन ने कहा कि करीब 12:00 बजे बाधित एनएच पांच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed