फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NH 5 starts sinking again in Jhakri due to rising water level of Brauni drain

Rampur Bushahar News: ब्रौनी नाले का जलस्तर बढ़ने से झाकड़ी में फिर धंसने लगा एनएच पांच

Sat, 03 Jun 2023 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। बरसात की दस्तक से पहले ही झाकड़ी में एनएच पांच पर ब्रौनी नाले का जिन्न बाहर निकल आया है। झाकड़ी के समीप ब्रौनी नाले का जलस्तर बढ़ने से एनएच पांच फिर धंसना शुरू हो गया है। ब्रौनी नाले में दशकों से करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद एनएच प्राधिकरण समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है।
विज्ञापन

करीब एक महीना पहले विभाग ने झाकड़ी के समीप ब्रौनी नाले में सड़क को क्रेटकाल और टारिंग करवाकर दुरुस्त करवाया था, लेकिन दो दिन की बारिश ने सड़क की सुरक्षा के लिए लगी क्रेटवाल और चकाचक दिखने वाली टारिंग को नुकसान पहुंचा है। जहां सड़क की सुरक्षा के लिए लगी क्रेट वायर की दीवार बाहर की तरफ खिसक गई है, वहीं एनएच पांच पर मैटल सडक़ के बीच में गड्ढा बन गया है। बरसात आने से पहले ही बारिश से क्रेट वायर की दीवार बाहर खिसकना और ताजा टारिंग हुई सडक़ का अभी धंसने से गड्ढा सा बन गया है तो बरसात के मौसम में तो ब्रौनी नाले में बाढ़ आने पर सड़क और विभाग की ओर से खर्च किए गए लाखों रुपये के नुकसान की संभावना दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


हालांकि नेशनल हाईवे प्राधिकरण सड़क में बने गड्डे को मिट्टी से भरव रहा है, ताकि यातायात में कोई रुकावट पैदा न हो और कोई हादसा भी न हो।

उधर, नेशनल हाईवे ज्यूरी के एसडीओ करतार चंद शर्मा ने बताया कि भारी बारिश से पानी का रिसाव होने के कारण क्रेट वायर की दीवार का एक भाग थोड़ा खिसक गया है, जिस कारण सड़क थोड़ी बैठ गई है। इसे जल्दी ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed