{"_id":"6a676061268016e7c80217c4","slug":"nh-5-remained-closed-for-several-hours-landslides-occurred-on-seven-roads-in-the-pandrah-bis-area-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-165828-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एनएच पांच कई घंटे रहा बंद, पंद्रहबीस क्षेत्र में सात सड़कों पर भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एनएच पांच कई घंटे रहा बंद, पंद्रहबीस क्षेत्र में सात सड़कों पर भूस्खलन
विज्ञापन
रामपुर के पंद्रहबीस क्षेत्र में सड़क से मलबे को हटाती जेसीबी। संवाद
. लोक निर्माण विभाग ने चार सड़कों को किया बहाल
. हाईवे और सड़कें बंद रहने से परेशान हुए लोग
एनएच पांच कई घंटे रहा बंद, पंद्रहबीस क्षेत्र में सात सड़कों पर भूस्खलन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 रामपुर के डेड ज्यूरी के पास रात हुए भूस्खलन के कारण करीब आठ घंटे बंद रहा। इसके अलावा रामपुर ब्लॉक के 15/20 क्षेत्र में रविवार रात को हुई भारी बारिश के कारण सात पंचायतों की सड़कें बंद हो गईं। भूस्खलन के चलते एनएच-पांच पूरी रात बंद रहा। इससे किन्नौर जिले का शिमला से संपर्क पूरी तरह कट गया। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार सुबह मौके पर मशीनरी भेजी। मलबा हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिर रहे थे। एनएच बंद होने से डेड ज्यूरी में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने सोमवार शाम तक मशीनों की मदद से गानवी और सरपारा सड़कों को बड़े वाहनों के लिए खोल दिया। फांचा और जगोरी सड़कें भी छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है। बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से इन सड़कों पर यातायात बाधित हुआ था। ज्यूरी से गानवी और छह पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क पेरी नाले में क्षतिग्रस्त हो गई। पहाड़ी से आए पानी और मलबे ने सड़क के बड़े हिस्से को बहा दिया, जिससे छह पंचायतों का संपर्क टूट गया। गानवी से आगे लबाना सदाना, फांचा और जगोरी सड़कों पर भी भूस्खलन से आवागमन ठप हो गया था। वहीं, गानवी, कूट और पानी सड़क पर पुल न होने के कारण यातायात ठप है। लोक निर्माण विभाग सराहन उपमंडल के उपमंडल अधिकारी राहुल जंजीहा ने बताया कि रविवार रात की भारी बारिश से 15/20 क्षेत्र की सभी सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गई थीं। विभाग ने सुबह से ही सभी सड़कों पर जेसीबी मशीनें लगाकर उन्हें खोलने का काम शुरू कर दिया था। गानवी और सरपारा सड़कें बड़ी गाड़ियों के लिए पूरी तरह खुल गई हैं। फांचा और जगोरी सड़कें भी छोटे वाहनों के लिए सुचारु कर दी गई हैं।