फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NH-305 restored for small vehicles after three weeks

NH 305: तीन सप्ताह के बाद छोटे वाहनों के लिए एनएच-305 बहाल

Mon, 22 Aug 2022 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी,आनी (कुल्लू) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 11:37 PM IST
सार

तीन सप्ताह से वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध एनएच-305 छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
NH-305 restored for small vehicles after three weeks
एनएच-305 तीन सप्ताह बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल - फोटो : संवाद

विस्तार

भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन के बाद तीन सप्ताह से वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध एनएच-305 छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। हाईवे पर खनाग के साथ लगते कोटनाला में भारी भूस्खलन करीब सौ मीटर सड़क का नामोनिशान मिट गया था, जिसे रिस्टोर करने में विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।सेब सीजन होने के चलते बागवानों के लिए फसल को मंडियों तक पहुंचाने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन



इसको देखते हुए नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर शुरू किया। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क खोलते ही बार-बार बंद हो जाती थी। ऐेसे में प्राधिकरण ने रात-दिन सड़क बहाली का कार्य कर जनता को बड़ी राहत दी है। एसडीओ सब डिवीजन आनी धन सिंह शर्मा ने बताया कि सोमवार को कोटनाला को छोटे वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया है। मौसम साफ रहा तो सड़क बड़े वाहनों के लिए भी जल्द बहाल कर दी जाएगी। इससे छोटे वाहनों की आवाजाही आनी-कुल्लू के बीच शुरू हो गई है, जिससे आउटर सराज की जनता को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed