फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Newly formed Chidgaon and Nerwa Nagar Panchayat will get a grant amount of twenty-tewnt lakh rupees

नवगठित चिड़गांव व नेरवा नगर पंचायतों को मिलेगी बीस बीस लाख रुपये की अनुदान राशि

Sat, 06 Mar 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। जिला शिमला की उपमंडल रोहड़ू के चिड़गांव व चौपाल उपमंडल के नेरवा का पुनर्सीमांकन कर उन्हें नगर पंचायत का दर्जा वर्ष 2020 में प्रदेश सकार द्धारा दिया गया था। अब प्रदेश सरकार ने नव गठित नगर पंचायतों को बीस बीस लाख रुपये की अनुदान राशि देने का प्रावधान बजट में किया है। साथ ही नवगठित नगर पंचायत के अंतर्गत क्षेत्रों में सरकार ने तीन वर्षों के लिए संपत्ति कर में भी छूट दे दी है।
विज्ञापन

बीस लाख रुपये की अनुदान राशि से नव गठित पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें, पार्क, सड़कें, पार्किंग, ओपन जिम सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च की जाएगी। तथा नगर पंचायतों को आवश्यक कर्मियों के पद भरने का भी प्रावधान सरकार की ओर से किया गया है। जिला शिमला में नेरवा व चिड़गांव को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। दोनों पंचायतों को बीस बीस लाख रुपये की राशि सरकार की ओर से मिलेगी। हालांकि अभी तक दोनों नगर पंचायतों में चुनाव नहीं हुए हैं। चुनाव होने के बाद नगर पंचायत की कार्यकारिणी गठित होगी। जिसके बाद नगर पंचायत पूरी तरह से अस्तित्व में आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed