फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Newly elected panchayat representatives to be honored on October

Rampur Bushahar News: नेरवा में 25 अक्तूबर को सम्मानित होंगे नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि, जयराम ठाकुर करेंगे शिरकत

Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। भाजपा मंडल चौपाल की ओर से रविवार 25 अक्तूबर को नेरवा पब्लिक स्कूल मैदान में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। भाजपा मंडल नेरवा के अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि समारोह का उद्देश्य 'मजबूत पंचायत, समृद्ध गांव, विकसित हिमाचल' के संकल्प को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम से पहले जयराम ठाकुर नेरवा बाजार के अंतिम छोर पर स्थित डुंडी माता मंदिर में शीश नवाएंगे। इसके बाद उन्हें ओपन जिप्सी में बाजार से होते हुए समारोह स्थल तक ले जाया जाएगा। समारोह में चौपाल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नेरवा में आयोजित बैठक में चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा, जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, खंड विकास समिति चौपाल के अध्यक्ष गुलाब रमचाइक, उपाध्यक्ष किरण और खंड विकास समिति कुपवी के अध्यक्ष जागर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article