{"_id":"695514bda0490ae274094044","slug":"new-years-gift-for-95-teachers-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-151327-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में 95 शिक्षकों के लिए नए साल का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में 95 शिक्षकों के लिए नए साल का तोहफा
विज्ञापन
तीन साल के लंबे इंतजार के बाद कंफर्मेशन लिस्ट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के सीएंडवी शिक्षकों के लिए साल 2025 का अंत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिले के 95 शिक्षकों की सेवाओं की पुष्टि (कंफर्मेशन) सूची जारी कर दी है। वर्ष 2022 के बाद करीब तीन साल के लंबे अंतराल के बाद यह सूची जारी होने से शिक्षकों में खुशी की लहर है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी विवरण के अनुसार कुल 95 शिक्षकों को स्थायी किया गया है। इसमें शारीरिक शिक्षक (पीइटी) के 36, कला अध्यापक क 32, टीजीटी (हिंदी) के 15 और शास्त्री के 12 शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित शिक्षकों की सुविधा के लिए पूरी सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। शिक्षक अपनी पुष्टि से संबंधित जानकारी वहां देख सकते हैं। उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई दी है।