फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   New apple varieties will be prepared in PCDO Bahli

Rampur Bushahar News: पीसीडीओ बाहली में तैयार होंगी सेब नई किस्में, अखरोट, स्टोन फ्रूट के पौधे भी लगेंगे

Sun, 07 Jun 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
New apple varieties will be prepared in PCDO Bahli
बाहली में पीसीडीओ का निरीक्षण करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : जागरूक पाठक
. बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया निरीक्षण, पुरानी किस्में हटाकर नई लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

. पौधशाला में आधारभूत संरचना, सिंचाई और फेंसिंग करने को भी कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की बाहली पंचायत स्थित बागवानी विभाग की पौधशाला एवं प्रदर्शन केंद्र में जल्द ही सेब की नई किस्में तैयार की जाएंगी। अखरोट और गुठलीदार फलों की पौध भी लगाई जाएगी। यह बात बाहली स्थित पीसीडीओ पहुंचे बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि पीसीडीओ बाहली में जल्द ही सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा किया जाएगा और केंद्र का आधुनिक रूप से विस्तार किया जाएगा। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को बाहली स्थित बागवानी विभाग के पौधशाला एवं प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां वर्ष 1962 में स्थापित हुए पीसीडीओ केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उद्यान विभाग के अधिकारियों को केंद्र में लगी सेब की पुरानी किस्मों के पौधों को हटाकर नई किस्मों के अपनाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने यहां अखरोट, चेरी, स्टोन फ्रूट्स और सेब की नई किस्में लगाने के निर्देश दिए। वर्तमान में यहां सेब के 885 और चेरी के 105 पेड़ हैं। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को केंद्र की फेंसिंग करने, सिंचाई की व्यापक व्यवस्था करने सहित अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में यहां विभिन्न किस्मों के फलों की पैदावार को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र में लगे सेब और चेरी के पेड़ों पर नेट बिछाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में स्थानीय बागवानों को उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे, बागवानी की तकनीकी जानकारी और उन्नत कृषि प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर बागवानी विभाग की उप निदेशक उद्यान डॉ. सुदर्शना नेगी, डॉ. सुरेश नेगी, बागवानी विभाग रामपुर के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. संजय चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article