फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nerwa thana first in cctns nerwa

क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम में नेरवा थाना जिले में प्रथम

Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू) नेरवा थाने ने क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में वर्ष 2022 की पहली तिमाही के लिए प्रदेश में दूसरा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। साल की पहली तिमाही में सीसीटीएनएस के रैंकिंग के आकलन के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई थी। इसमें पहली ए श्रेणी में पच्चास से अधिक, बी श्रेणी में बीस से पच्चास और तीसरे वर्ग सी कैटेगिरी में बीस से कम एफआईआर को आधार बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग की गई।
विज्ञापन

सी कैटेगिरी में नेरवा थाने को प्रदेश भर में दूसरा और जिले में पहला स्थान हासिल हुआ है। नेरवा थाना में एक जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक कुल 19 एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें एनडीपीएस और आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत चार-चार, दुर्घटना के तीन मामले एवं आठ अन्य एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

एसडीपीओ चौपाल राजकुमार वर्मा ने कहा कि इस वर्ष के प्रथम तिमाही के लिए सीसीटीएनएस रैंकिंग में नेरवा थाने को सी कैटेगिरी में प्रदेश में दूसरा और जिले में पहला स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय एसएचओ नेरवा जयंत करुण गौतम, नोडल इंचार्ज गुलजार, प्रवीण और नेरवा थाना की समस्त टीम को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed