फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nerwa College celebrated its annual function, honoured the meritorious students

Rampur Bushahar News: बांका मुल्क हिमाचल नाटी से विद्यार्थियों ने बांधा समां

Tue, 17 Mar 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nerwa College celebrated its annual function, honoured the meritorious students
नेरवा काॅलेज के वा​र्षिक समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थी प्राचार्य के साथ। स्रोत: कॉलेज प्रबं
नेरवा कॉलेज में मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा मुख्य अतिथि और उप प्राचार्य प्रो. बलवीर सागर कलसाइक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी भांगड़ा, राजस्थानी डांडिया, गुजराती गरबा और फिल्मी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बांका मुल्क हिमाचल, शुकी चीय रे, बनाने तख्ते, सुरमा और शुकरु मेटा नाटियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में 108 विद्यार्थियों, सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में 68 विद्यार्थियों, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 71 विद्यार्थियों, अग्निवीर में चयनित आठ विद्यार्थियों और सीएससीए के 28 पदाधिकारियों को मोमेंटो और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रोड सेफ्टी क्लब, ईको क्लब, रेड रिबन क्लब, रोवर एंड रेंजर्स, एनएसएस और अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. विकास सुमन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. संजीव जस्टा, प्रो. सीमा जस्टा, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. वरुण सूद, डॉ. रोहित रेहाल, प्रो. अमनदीप, प्रो. कल्याण शर्मा, प्रो. वीरेंदर ठाकुर, प्रो. दलीप शर्मा, प्रो. आराधना नेगी, अधीक्षक मदन गोपाल चौहान तथा हरीश शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article