फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nerva market, Diandali drain bridge, encroachment by street vendors

Rampur Bushahar News: नेरवा बाजार के दियांडली नाले के पुल पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने किया कब्जा

Thu, 18 Jul 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुल की चौड़ाई कम होने के कारण लग जाता है जाम, लोग होते हैं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा( रोहड़ू) । बाजार के बीच दियांडली नाले के ऊपर बने पुल पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने कब्जा जमा लिया है। इस कारण ट्रैफिक जाम की समस्या अधिक बढ़ गई है। वहीं, नगर पंचायत और प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण यहां ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। ट्रैफिक जाम से निजात दिलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने इस पुल को चौड़ा करने के कार्य को अंजाम दिया। उसके बाद विभाग इसकी सुध लेना भूल गया। नतीजतन, पुल के नए बने हिस्से को लोगों ने मोटरसाइकिल खड़ी करने की पार्किंग बना दिया। शेष बचे हिस्से पर फड़ी वालों ने कब्जा जमा लिया है। इसके चलते पुल चौड़ा होने के स्थान पर और तंग होकर रह गया है।

बाजार के बीचों-बीच स्थित होने के कारण इस स्थान पर वाहनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग पैदल चलने वालों का जमावड़ा लगा रहता हैं। खासतौर से सुबह स्कूल लगने और शाम को स्कूलों से छुट्टी होने के समय यहां तिल धरने की जगह नहीं होती। इसके चलते यहां कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस स्थान पर फड़ी लगाने वालों और मोटरसाइकिलें खड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष नेरवा बबिता तंगड़ाइक ने कहा कि पुल उनके अधीन नहीं अपितु लोग निर्माण विभाग के अधीन आता है।
विज्ञापन

पुल को शीघ्र खाली करवाया जाएगा
लोक निर्माण विभाग नेरवा उपमंडल के सहायक अभियंता रजनीश बंसल ने बताया कि उक्त मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह कनिष्ठ अभियंता को लेबर के साथ भेज कर पुल को खाली करवा देने की कार्रवाई को शीघ्र ही अंजाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed