{"_id":"66daf189129b0ad9d80887ed","slug":"nepali-origin-people-celebrated-teej-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-121358-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में नेपाली मूल के लोगों ने मनाई तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में नेपाली मूल के लोगों ने मनाई तीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति रिकांगपिओ ने शुक्रवार को मिनी खेल स्टेडियम से तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में जिला किन्नौर के विभिन्न स्थानों में रह रहे नेपाली समुदाय के हजारों लोग एकत्रित हुए। नेपाली समाज के महासचिव मिथुन ने सभी नेपाली मूल के लोगों को तीज की बधाई दी। नेपाल और हिंदुओं के लगभग एक ही तरह के त्योहार हैं। दोनों समुदाय इन्हें आपसी सद्भाव से मनाते हैं। तीज मनाने के पीछे मान्यता है कि पार्वती ने शिव से विवाह करने के लिए 108 बार जन्म लिया था। यह त्योहार विशेष रूप से प्रवास पर रहने वाली महिलाओं के लिए हरितालिका तीज के रूप में अपनी संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने के लिए नेपाली एकता समाज हर वर्ष रिकांगपिओ में मनाती है।