फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nepal origin man arrested with two kilos, 160 grams of hashish

Rampur Bushahar News: दो किलो, 160 ग्राम चरस के साथ नेपाल मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
दो किलो, 160 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने गश्त के दौरान रल्ली में बड़ी खेप पकड़ने में हासिल की सफलता
मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई करने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर की एसआईटी टीम ने चरस की एक बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने गश्त के दौरान जिले के रल्ली में नेपाल मूल के एक व्यक्ति को दो किलो 160 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना रिकांगपिओ की जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम को पुलिस की टीम राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर गश्त में थी। इस दौरान रल्ली के पास नेपाल मूल के 30 वर्षीय लोकेंद्र सारकी उर्फ लक्ष्मण, निवासी 8/20 कोट, थाना खलंग, जिला रुकम, नेपाल, की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस को दो किलो 160 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक एस ने बताया किन्नौर पुलिस जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और पुलिस नशा माफियाओं को खत्म करने के लिए विशेष अभियान के तहत समय-समय पर नशा तस्करों की धरपकड़ कर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने चरस के साथ पकड़े नेपाल मूल के व्यक्ति के खिलाफ थाना रिकांगपिओ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed