फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Neha Sharma topped the HPU Sociology entrance exam with 81 marks

Rampur Bushahar News: एचपीयू समाजशास्त्र प्रवेश परीक्षा में नेहा शर्मा ने 81 अंकों के साथ किया टॉप

Wed, 05 Aug 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग की छात्रा नेहा शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की समाजशास्त्र प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 100 में से 81 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि दर्ज की है। इस सफलता से महाविद्यालय और समाजशास्त्र विभाग का नाम रोशन हुआ है। नेहा शर्मा राजकीय महाविद्यालय ठियोग के समाजशास्त्र विभाग की छात्रा हैं। समाजशास्त्र विभाग से प्रत्येक वर्ष तीन से चार विद्यार्थी एचपीयू के समाजशास्त्र विभाग में चयनित होते रहे हैं। यह विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रभावी मार्गदर्शन का प्रमाण है। महाविद्यालय प्रशासन ने नेहा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापकों ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने नेहा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article