Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Negligence during a disaster situation will not be tolerated

आपदा की स्थिति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : लोकेंद्र कुमार

Thu, 09 Jul 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Negligence during a disaster situation will not be tolerated
आनी में मानसून की तैयारियों से निपटने को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते विधायक लोके
विधायक ने तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


पेयजल, बिजली, सड़क बहाली व्यवस्था सुचारु रखने के जारी किए दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। बरसात के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी आवश्यक संसाधन, मशीनरी और मानव बल पहले से तैयार रखे जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। यह बात वीरवार को आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक आनी लोकेंद्र कुमार ने कही। आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने, राहत और बचाव व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आनी में विधायक लोकेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का विभागवार आकलन किया गया। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में भूस्खलन, सड़क अवरोध, बाढ़, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, संचार व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, राहत एवं बचाव कार्यों सहित मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की तैयारियों और कार्ययोजना से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने स्पष्ट किया कि प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित सड़कों पर मशीनरी तैनात रखने, जल शक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी करने और विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बाधित होने पर शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मौसम विभाग की चेतावनियों पर लगातार नजर बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। विधायक ने कहा कि जनता की सुरक्षा प्रदेश सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि मानसून के दौरान आम लोगों को न्यूनतम कठिनाइयों का सामना करना पड़े। इस मौके पर एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट, बीडीओ विवेक टेसू, बीएमओ डॉ. भागवत मेहता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, डीएसपी राजीव मेहता और आरओ रत्न चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article