फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Negi highlighted the government's achievements and listened to people's grievances.

Rampur Bushahar News: नेगी ने सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, लोगों की सुनीं शिकायतें

Sat, 04 Jul 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Negi highlighted the government's achievements and listened to people's grievances.
रिकांगपिओ में सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री जगत सिंह नेगी।
रिकांगपिओ में सरकार गांव के द्वार, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन

रिकांगपिओ में 'सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने महात्मा गांधी पार्क रिकांगपिओ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य जनसमस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान करने का आश्वासन भी दिया।
नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में पुरानी पेंशन योजना बहाल की गई है, जिससे प्रदेश के लगभग 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत दूरदराज क्षेत्रों में पात्र लोगों को भू-पट्टे देकर मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। सरकार ने टेलीस्कोपिक कॉर्टन प्रणाली को समाप्त कर यूनिवर्सल कॉर्टन प्रणाली लागू की है। उनका कहना था कि यह निर्णय छोटे और सीमांत बागवानों को व्यापारियों के शोषण से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य आपदा राहत मैनुअल में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राहत राशि 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए यह राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की गई है। इससे आपदा प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध करा रही है। निचार, सांगला, रिकांगपिओ, पूह और कानम के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा दी जाएगी, जिससे निर्धन और वंचित वर्ग के बच्चों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।


कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed