फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NDRF conducted the exercise of preparedness in times of disaster

Rampur Bushahar News: एनडीआरएफ ने आपदा के समय की तैयारियों का करवाया अभ्यास

Fri, 05 May 2023 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 05 May 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
NDRF conducted the exercise of preparedness in times of disaster
निगुलसरी भूस्खलन पाइंट का एनडीआरएफ की टीम निरीक्षण करते हुए।
भावानगर (किन्नौर)। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने शुक्रवार को परिचय अभ्यास के तहत निगुलसरी भूस्खलन प्वाइंट पर प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के दृष्टिगत अभ्यास किया।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर योगराज ने एनएच के अधिकारियों, स्थानीय लोगों और भूस्खलन को रोकने के काम में लगे मजदूरों को आपदा से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने आपदाओं की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, के बारे में बताया।
विज्ञापन

आपदा की स्थिति में किए जाने वाले राहत कार्यों की तैयारियों को सुदृढ़ करने और आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे भी जानकारी दी गई।
एनडीआरएफ के दल की ओर से 2 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिप्पा, 3 मई को निचार स्थित रमेश हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, 4 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी और शुक्रवार को निगुलसरी में स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 में भूस्खलन स्थल में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए परिचय अभ्यास करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed