फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ndependence Day will be celebrated at the grounds of Padam Utkrisht Senior School, Rampur

Rampur Bushahar News: स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति होगी प्रदर्शित

Thu, 13 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
ndependence Day will be celebrated at the grounds of Padam Utkrisht Senior School, Rampur
रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश देते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह। संवाद
. पदम उत्कृष्ट वरिष्ठ स्कूल रामपुर के मैदान में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

. समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, एसडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर वीरवार को रामपुर में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। एसडीएम ने बताया कि इस वर्ष भी उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थाओं की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर, डीएवी स्कूल रामपुर, पीएम श्री राजकीय प्राथमिक केंद्र विद्यालय रामपुर, कोशिश एक आशा, पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर, रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली, जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर, साईं विद्या पब्लिक स्कूल रामपुर, डीएवी स्कूल दत्तनगर, देवभूमि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगातखाना, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, नृत्य शिक्षा अकादमी रामपुर और शिवांश डांस अकादमी रामपुर की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की ओर से समूह गान, देशभक्ति नृत्य, पहाड़ी नृत्य, लघु नाटिका, राष्ट्रीय गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी। प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना के साथ हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समारोह की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमा पूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य सुनिश्चित करें।


इस मौके पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी वीना कौशल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर राजेश नेगी, प्रधानाचार्य पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर पुष्पा नंद, तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर मोहन केदारटा और थाना प्रभारी रमेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed