. एनसीसी इकाई ने स्वागत समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शुक्रवार को एनसीसी इकाई ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। समारोह में गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने वाली सीनियर अंडर ऑफिसर प्रिंसी, प्रधानमंत्री रैली में भाग लेने वाले कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर दिनेश, सीपीएल पवित्रा, एलसीपीएल नितीश, कैडेट अदिति राव और यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग लेने वाली सीनियर अंडर ऑफिसर खुशी का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। समारोह में सभी कैडेट ने अपने अनुभव साझा किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एनसीसी कैडेट ने सशस्त्र सेना दिवस के अवसर पर एकत्रित 8020 रुपये की राशि प्राचार्य को भेंट की। समारोह का उद्देश्य कैडेट की उपलब्धियों को सम्मानित करना और अन्य विद्यार्थियों को एनसीसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्य ने सभी सम्मानित कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।