{"_id":"5d8f82d48ebc3e93bb4c66b4","slug":"navratra-rampur-hp-news-sml3090734186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों के लिए सजे रामपुर उपमंडल के मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों के लिए सजे रामपुर उपमंडल के मंदिर
विज्ञापन
ोल्डन पेंट में सजा मां भीमाकाली मंदिर सराहन।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/ज्यूरी/डंसा। आज से शुरू हो रहे शरद नवरात्रों के लिए रामपुर उपमंडल के विभिन्न मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र प्रसिद्ध मां भीमाकाली मंदिर सराहन, माता श्राईकोटी, मां महिष मर्दिनी महालक्ष्मी माता रामपुर के मंदिरों में साज सजा का कार्य पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए मंदिर में सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
उपमंडल की नोग वैली क्षेत्र परशुराम जी की चार ठहरियों डंसा, लालसा, शिंगला और शनेरी सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में हर वर्ष की भांति शरद नवरात्रों को लेकर मंदिर समितियों द्वारा जोरदार तैयारियां की जा चुकी हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याएं पेश न आए इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लालसा स्थित माता मंगला काली मंदिर और शिकारी काली माता मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के रहन-सहन और पेयजल की समुचित व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गई है।
गौर हो कि उपमंडल के मंदिरों में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। परशुराम मंदिर समिति डंसा के प्रधान खेल चंद नेगी, महासचिव जीएल डमालू, उपप्रधान एसडी कायथ, कोषाध्यक्ष डीडी शर्मा, चरणदास, फूला सिंह, रूप दास, भगत राम, श्रवण कुमार और गुरजीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि शिकारी माता मंदिर के लिए ग्राम सनेई से सड़क द्वारा श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकते हैं। मंदिर में पेयजल और भक्तों के रहन-सहन के सभी इंतजाम किए गए हैं। इन मंदिरों में वर्ष दर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।