{"_id":"64246f1bc744d19a2c058a74","slug":"navrater-in-bimakali-temple-rampur-hp-news-c-19-1-104634-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भीमाकाली मंदिर में दुर्गाष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भीमाकाली मंदिर में दुर्गाष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Wed, 29 Mar 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
सराहन भीमाकाली मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे दूर दूर से लोग
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र मां भीमाकाली माता सराहन और 12/20 क्षेत्र स्थित मां श्राईकोटी माता मंदिर में बुधवार को अष्टमी पर भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। दोनों मंदिरों में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही परिवार सहित भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर भीमाकाली मंदिर सराहन में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, होमगार्ड और न्यास के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रामपुर, किन्नौर, कुल्लू, रोहड़ू सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भक्त माता के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। बुधवार सुबह से ही लोग माता के मंदिर में प्रसाद की थाली के साथ कतारों में खड़े रहे। लोग बच्चों के मुंडन संस्कार, नए वाहनों की पूजा के लिए भी माता के मंदिर में काफी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहीं मां श्राईकोटी माता मंदिर में भी सैकड़ों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे।
भीमाकाली मंदिर न्यास के कार्यकारी अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि अष्टमी के दिन मां भीमाकाली और श्राईकोटी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को एक-एक करके दर्शन करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर न्यास के कार्यकारी अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि अष्टमी के दिन मां भीमाकाली और श्राईकोटी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को एक-एक करके दर्शन करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन