फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Natural farming training given to villagers in Shishvi Panchayat

शिशवी पंचायत में ग्रामीणों को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

Fri, 24 Dec 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Natural farming training given to villagers in Shishvi Panchayat
निरमंड की शिशवी पंचायत में ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ। - फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। कृषि विभाग ने आत्मा परियोजना के तहत ग्राम पंचायत शिशवी के खुबू गांव में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती अपनाकर किस तरह से ऑर्गेनिक फसलों को उगाया जा सकता है की किसानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर में 32 किसानों ने भाग लिया और सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों को जाना। इस दौरान विशेषज्ञाें की ओर से किसानों को जीवामृत, घन जीवामृत कीटनाशकों में अग्नियास्त्र, ब्रह्मास्त्र, दशपर्णी अर्क और दवाइयों में खट्टी लस्सी और सोंठ अस्त्र के प्रयोग से किस तरह से फसलों को कीटों और विषाणु से होने वाले रोगों से बचाया जा सकता है इसकी प्रयोगात्मक विधि के बारे में बताया गया। सभी किसानों ने शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया और सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को पूरी तरह से अपनाकर रासायनिक खेती को त्यागने का प्रण लिया। किसानों ने यह भी प्रण लिया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की शुरुआत लगभग 1 बीघा में जरूर करेंगे। शिविर में आए प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र कुमार और हीरा पाल ने अपने विचार साझा किए और किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राहुल देव, नारायण दास, प्रवीण, नील कमल, दीपक कुमार, ताराचंद, योगेंद्र कुमार, गोपी चंद, कीमत राम, कृष्ण देव, प्रेम चंद, जयंती, हरदास, अभिषेक, रोशन, अवंतिका सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed